पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को नशा छोड़ने की हिदायत दी जा रही है, साथी उन तस्करों पर भी नकेल कसी जा रही है जो लोगों को नशा की चीजों मुहैया कराते हैं। इन सभी के बीच में मुख्यमंत्री भगवत माने जालंधर में नशा के खिलाफ जमकर हुंकार भरी है। उन्होंने कहा कि नशा के खिलाफ अब पूरे पंजाब में घेराबंदी की जा रही है जिसमें आम जनता कभी सहयोग चाहिए।
सीएम मान ने कहा कि – ‘हम नशे के खिलाफ नक्शा बनाकर युद्ध लड़ने के लिए जा रहे हैं। ऐसे ही हमने नशा खत्म करने के लिए नक्शाबंदी की है। पंजाब में नशा खत्म करने के लिए नक्शा बना लिया गया है। साथ ही सब तरह की सुविधाएं नशा छुड़वाने के लिए दी गई हैं। नींव खड़ी करने में थोड़ा समय जरुर लगेगा लेकिन अब काम तेजी से होगा।
आपको बता दें कि पुलिस इसमें बेहद अच्छा कार्य कर रही है। पुलिस विभाग की टीम लगातार सर्चिंग कर रहे हैं और साथ ही ऐसे लोगों पर छापे मार करवाई भी की जा रही है, जो नशे की तस्करी में लिप्त हैं। नशा तस्करों के घर भी बुलडोजर से गिरे जा रहे हैं जिससे उन्हें सबक मिल सके।

आपको बता दे कि आज सीएम मान ने जालंधर के पीएपी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंजाब के आप प्रधान अमन अरोड़ा सहित कई विधायक मंत्री में पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब में पानी का मुद्दे, नशे सहित कई बाकी मुद्दों पर भी बात की।
पंजाब का पानी नहीं मिलेगा किसी को
पानी के मुद्दे पर सीएम मान ने कहा कि हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि – ‘पानी के लिए पंजाब में कत्ल हो जाया करते हैं इसलिए पंजाब से एक भी बूंद पानी नहीं किसी को दिया जाएगा।
- CG Weather Update : मौसम लेगा करवट… छत्तीसगढ़ में बारिश और बिजली गिरने के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल
- MP Morning News: रायसेन दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, विधानसभा बजट सत्र का 6वां दिन, कांग्रेस उठाएगी ये मुद्दे, महंगी हो सकती है बिजली, ग्वालियर की 14वीं बटालियन में सिपाही भर्ती परीक्षा आज से
- UP वाले तैयार हो जाएं! तेजी से चढ़ रहा पारा, पड़ने लगने है चुभने वाली गर्मी, मौसम विभाग ने लोगों को किया अलर्ट
- मेक्सिको का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ मिलिट्री ऑपरेशन में ढ़ेर, मेक्सिको में जगह-जगह हिंसा
- सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 306 ग्राम हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार


