अमृतसर में भीषण आगजनी की खबर सामने आई है, जिसे बुझाने के लिए सिर्फ अमृतसर नहीं बल्कि आसपास के अन्य जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी. आग इतनी भयानक थी कि पल भर में दूसरी दुकानों में बढ़ कर उसे भी खाक कर दिया। यह घटना कोर्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक मशहूर प्लाईवुड बाजार में हुई है।
बताया जा रहा है कि यह प्लाइवुड मार्केट थी, यहां लकड़ी का सारा काम होता था, जिसके चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी मार्केट को राख कर दिया। आज सुबह करीब 5 बजे आग लगी है। यह दुकान तीन मंजिला थी और आग लगने के कारण दुकान ने बाकी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग लगने के कारण कोई दुकान प्रभावित हुई है और एक-एक करके सब जलकर खाक हो गई। लोग दौड़ भाग करने लगे लेकिन लकड़ी में आग लगने के कारण इसे काबू में करवाना बेहद कठिन था। आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को लाइन पर लगा के रखना पड़ा और सभी ने आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत की। नुकसान का अनुमान लगाना अभी कठिन है। अनुमान है कि यह आग शर्ट शर्किट के कारण लगी थी।
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले

