लुधियाना। पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की लपटें उठती देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह भयानक आग लगी है जिसका कारण शॉर्ट सर्किट है। इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आग से 3 जरनल कोच क्षतिग्रस्त हो गये। घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब गरीब रथ एक्सप्रेस सरहिंद रेलवे स्टेशन से चल कर अंबाला की ओर आधा किलोमीटर की दूरी पर थी। यह आया है बयान रेलवे की ओर से आए बयान के अनुसार आग से 3 जरनल कोच क्षतिग्रस्त हो गये। घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब गरीब रथ एक्सप्रेस सरहिंद रेलवे स्टेशन से चल कर अंबाला की ओर आधा किलोमीटर की दूरी पर थी।

सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया। आग में एक महिला के झुलसने की भी खबर है। यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने सुबह 7.30 बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया था। इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा। उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी। धुएं के साथ आग की लपटें भी उठने लगी तो अफरातफरी मच गई।
- ‘हम मंदिर में खड़े हैं और हमें प्रसाद ही नहीं मिल रहा’: BJP विधायक बोले- कई जगह ‘सिलेक्टेड’ अधिकारी ‘इलेक्टेड’ जनप्रतिनिधियों पर हावी
- बात छोटी, कांड बड़ाः बाइक हटाना युवक को पड़ा भारी, फिर दबंगों ने जमकर बरसाए लात-घूसे, क्रूरता का Video वायरल
- ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, कहा ‘कॉकरोच मरते नहीं’, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
- बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
- अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, कर दी ये खास डिमांड, अब क्या करेंगे प्रधानमंत्री?
