दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने अनैतिक तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाजपत नगर-1 इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में दो स्पा सेंटरों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया है और वहां से 9 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को भेजते थे और कमीशन रखते थे. ग्राहकों को लुभाने के लिए विज्ञापन और पहचान का सहारा लिया जाता था.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 12 फरवरी की शाम को सूचना मिली थी कि ए-117, लाजपत नगर  में ग्राउंड फ्लोर पर Vegas Spa और पहले फ्लोर पर Vedika Wellness Spa के नाम से चल रहे स्पा में मसाज की आड़ में गलत काम हो रहा है.

सूचना पक्की होने के बाद पुलिस की खास टीम बनाई गई और शाम करीब 7:20 बजे दोनों फ्लोर पर एक साथ छापा मारा गया. ग्राउंड फ्लोर पर पुलिस को पांच महिलाएं और एक मैनेजर मिला. तलाशी के दौरान रिसेप्शन की दराज से 18 कंडोम बरामद हुए. वहीं पहले फ्लोर पर चार महिलाएं और एक मैनेजर मौजूद था. पूछताछ और मौके की स्थिति से साफ हो गया कि यहां वेलनेस सर्विस के नाम पर देह व्यापार कराया जा रहा था.

दिल्ली पुलिस ने स्पा में चल रहे इस जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल स्पा के दोनों मैनेजरों अर्निश डी. सेनापति उर्फ राहुल और विपिन वशिष्ठ उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया. थाना लाजपत नगर में मामला दर्ज कर दोनों के खिलाफ अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को भेजते थे और कमीशन रखते थे. ग्राहकों को लुभाने के लिए विज्ञापन और पहचान का सहारा लिया जाता था. रेस्क्यू की गई महिलाओं को काउंसलिंग और जरूरी मदद दी जा रही है. वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ‘मिशन मुक्ति फाउंडेशन’ के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह से गुप्त सूचना मिली थी कि लाजपत नगर-1 स्थित परिसर संख्या A-117 में ‘वेगास स्पा’ (ग्राउंड फ्लोर) और ‘वेदिका वेलनेस स्पा’ (प्रथम तल) की आड़ में देह व्यापार की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई रवि बेनीवाल और एसआई विनय सिवास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और 12 फरवरी की शाम को शाम करीब 7:20 बजे दोनों मंजिलों पर एक साथ छापेमारी की गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m