शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत हिवरखेड़ी गांव में बड़ा हंगामा हुआ। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी।
कार्रवाई शुरू होते ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू किया, जो जल्द ही उग्र हो गया। आरोप है कि विरोधियों ने टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हमले में किसी अधिकारी या कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया।
घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। हिवरखेड़ी थाने में शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और अन्य धाराओं के तहत कुल 12 ग्रामीणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन का साफ कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की जा रही थी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


