अमृतसर। पंजाब में बाढ़ का असर ट्रेनों में भी दिख रहा है। लोगों को अब आने-जाने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेन रद्द भी की जा रही है। पंजाब में अमृतसर से लेकर तरनतारन तक कुल 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
जिसके कारण मक्खू और गीदरपिंदी रेलवे स्टेशनों के बीच पुल संख्या-84 पर जलस्तर खतरे की रेखा को छूने के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ को डायवर्ट कर दिया है।

जिसमे से 74939 जालंधर-फिरोजपुर को रद्द, 74932 फिरोजपुर-जालंधर 05 सितम्बर तक रद्द, 74931 जालंधर-फिरोजपुर आज के लिए रद्द, 74934 फिरोज़पुर-जालंधर भी आज के लिए रद्द, 74935 जालंधर-फ़िरोज़पुर रद्द, 74933 जालंधर-फ़िरोज़पुर शॉर्ट रूट मक्खू से शुरू, 54644 फिरोज़पुर-जालंधर शॉर्ट रूट मक्खू पर समाप्त, 74936 फिरोज़पुर-जालंधर रद्द, 74938 फिरोजपुर-जालंधर मक्खू पर लघु समाप्ति, 54643 जालंधर-फ़िरोज़पुर लघु मक्खू से प्रारंभ, 74937 जालंधर-फ़िरोज़पुर रद्द, 74940 फिरोजपुर-जालंधर रद्द, 13308 फिरोजपुर-धनबाद वाया फिरोजपुर-मोगा-लुधियाना डायवर्ट, 13307 धनबाद-फिरोजपुर वाया लुधियाना-मोगा-फिरोजपुर 02.09.2025 को डायवर्ट, 54637 होशियारपुर-जालंधर रद्द किया गया है।
- मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई सामने, छोटी बच्ची पर भी नहीं आई दया, थाने पहुंचा मामला
- दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर रेड के बाद निकली असम पुलिस, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने का दावा, सरमा बोले – हैदराबाद भागे खेड़ा
- एक बार फिर गांधी मैदान बना राजनीति और आंदोलनों का केंद्र, सरकार को दी चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो होगा आमरण अनशन
- भोजशाला परिसर में प्रवीण तोगड़िया: मां वाग्देवी के दर्शन के बाद हिन्दू चिन्ह को देखा, कहा- धर्म के लिए भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है, मुसलमानों से पूछे ये सवाल
- दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए नया निगरानी सिस्टम, जियो ट्रैकिंग और डोर-टू-डोर सर्वे

