लुधियाना जिले में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा नेशनल हाईवे पर हुआ है, जिसमें एक ट्रक पलट गया है। यह ट्रक यूरिया से भरा था जो कि बेकाबू हो गया और रेलिंग से जाकर टकरा गया।
इस खतरनाक हादसे में ट्रक पलट जाने के कारण आग भी लग गई, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में यूरिया था। घटना देखने वाले लोगों ने बताया कि जब ट्राला पलटा तो टायर फट जाने से भयंकर धमाका हुआ है, जिसकी आवाज दूर तक गई। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी को कोई हानि नहीं हुई है।
सामने आई जानकारी की मानें तो ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था और जालंधर जा रहा था। जैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर कट के सामने ट्रक आया तो पुल पर अचानक ट्रक बेकाबू हो गया। करीब 20 से 25 फीट तक ट्रक घसीटता हुआ गया और पलट कर गिर गया। मौके पर टीम पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने 3-4 गाड़ियों को लगाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इसके लिए दमकल विभाग के कई कर्मचारी मौके पर खड़े रहे और मशक्कत करते रहे।

अच्छी बात यह है कि किसी भी व्यक्ति की जान की हानि नहीं हुई है। न ही ब्रिज से ट्रक के नीचे गिरने की सूचना आई है।
- दिल्ली में शपथ लेते ही घिरे CM नीतीश! जदयू कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार हंगामा, बोले- अगर निशांत नहीं तो…
- गर्मी में भी खट्टी नहीं होगी दही, बस इन टिप्स को करें फॉलो …
- बठिंडा के होटल में चल रहा था देह व्यापार, मालिक समेत 8 गिरफ्तार, 2 लड़कियां रेस्क्यू
- बस्तर में नक्सल ढांचा ढहा : अंतिम कमांडर सोड़ी केशा ने अपने 42 साथियों के साथ हैदराबाद में किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सौंपे
- मुरैना में भीषण सड़क हादसा: UP से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे समेत कई लोग घायल

