अमृतसर. गोल्डन टेंपल को लेकर सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो आई तकनीक से बनाया गया है लेकिन इस वीडियो के वायरल होने से सीख भावनाओं को ठेस पहुंच रहे जिसके कारण इसकी कड़ी निंदा और आपत्ति की गई है.
वीडियो में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल कर सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब की मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई है। वीडियो में एक कार को श्री हरिमंदर साहिब की परिक्रमा में चलते हुए और कुछ लोगों को जूतों सहित वहां मौजूद दिखाया गया है. सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सिख-विरोधी ताकतों की एक घटिया साजिश करार दिया है.
सिंह साहिब ने कहा कि ऐसा कृत्य कोई नया नहीं है, बल्कि पंथ-विरोधी ताकतें लंबे समय से श्री हरिमंदर साहिब की बेअदबी करने की फिराक में रहती हैं. उन्होंने कहा कि सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब पूरी मानवता की आस्था का केंद्र है, जहां हर धर्म और जाति के लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाता है. ऐसे पवित्र स्थल के बारे में तकनीक का दुरुपयोग कर भड़काऊ सामग्री तैयार करना सिखों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है. इस मामले में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ट्रेस करना या पकड़ना कोई असंभव काम नहीं है, लेकिन सरकारों की ढिलाई के कारण इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं. उन्होंने मांग की कि सरकार और प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए.
- E-Challan News: अगर आपका भी कटा है ई-चालान, तो लोक अदालत में करा सकते हैं निराकरण, अनदेखी करने पर जब्त होंगी गाड़ियां
- कल से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, CCTV से होगी निगरानी
- भुवनेश्वर में जानलेवा धमाका! दो लोगों की मौत, बम बनाने की एक्टिविटी का शक
- 10 करोड़ की सड़क परियोजना लोगों के लिए बनी मुसीबत: खुदाई करते समय बार-बार फट रही पानी की पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी हादसे को दे रही न्योता
- सरकारी नौकरी का सपना बना ठगी का जाल, आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ऐंठे डेढ़ लाख रुपए


