ओडिशा के क्योंझर जिले में स्थित प्रसिद्ध Maa Tarini देवी मंदिर में कल रात एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. यह घटना तब हुई जब महिला की साड़ी मंदिर परिसर में जल रहे दीये से आग लग गई. झुलसी महिला की पहचान धेनकानल जिले के कुरुंटी गांव की मीनाक्षी बाराल के रूप में हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार, दर्शन करने आई मीनाक्षी (झुलसी महिला) मंदिर परिसर में दीप स्टैंड पर दीपक जला रहा था. उसी दौरान उनकी साड़ी पास के एक जलते दीपक से आग लग गई. देखते ही देखते आग उनकी साड़ी के अन्य हिस्सों में फैल गई, जिससे उन्हें गंभीर जलन हो गई.
मंदिर में उपस्थित अन्य भक्तों और पुजारियों ने तुरंत महिला को बचाया और उन्हें घाटगांव अस्पताल ले जाया गया. वहां प्रारंभिक उपचार के बाद, जब उनकी हालत और बिगड़ने लगी, तो उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया. फिलहाल मीनाक्षी का इलाज कटक के एससीबी मेडिकल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
ये खबरें भी जरुर पढ़े-
- BJP ने जारी की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट, 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होंगे
- प्यार, शादी और सुसाइड: पत्नी की बेवफाई से टूटा युवक, जहर खाकर दे दी जान
- ‘मुर्गा मछली वाले हाथ धो लेना’, महाकाल मंदिर के पास होटल सम्राट विक्रमादित्य में नॉनवेज बनाने का आरोप, 4 पूर्व कर्मचारियों पर FIR
- SA vs NZ 1st Semifinal Playing 11: अफ्रीका में 3 तो न्यूजीलैंड में 1 बदलाव….सेमीफाइनल में इन धुरंधरों के साथ उतरेंगी दोनों टीमें
- Holi के रंग कलेक्टर के संग: DJ की धुन पर थिरके IAS अफसर, कहा- महाराष्ट्र से कई गुना अच्छी बुंदेलखंडी होली
