लुधियाना में तब हड़कंप मच गया जब एक युवक
टावर में चढ़ता हुआ दिखाई दिया। यह मामला थाना लाडोवाल के अधीन आते सीड फॉर्म का है जहां आज एक युवक खुदकुशी करने के लिए बिजली के टावर के ऊपर जा चढ़ गया। युवक को देखकर आसपास के लोग उसे नीचे आने की गुहार लगाए लेकिन वह नहीं माना। लोगों ने इसकी सूचना थाना लाडोवाल की पुलिस को दी गई।
सुचना मिलते ही तुरंत मौके पर थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। इस मौके थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि बिजली के टावर के ऊपर युवक को उतारने के लिए पुलिस ने मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि समझा बूझकर टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारा गया जिसकी पहचान मनजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी गुरदासपुर के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक दिमागी तौर से परेशान है इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को थाना लाडोवाल में ले जाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने युवक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- CM साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन
- ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, देवघर में की संत मंसूर शाह की पूजा; जानिए आधी रोटी और आशीर्वाद का रहस्य
- दीपक चाहर का वीडियो वायरल: लाखों के बैट हुए चोरी, परेशान होकर बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के?’
- बाढ़ के पानी में उतरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभावित परिवारों से मिलकर बोले- संकट की घड़ी में हर बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार
- ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो नाराज बाइक सवार ने रोक दिया मंत्री का काफिला


