हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके की दिग्विजय मल्टी में रहने वाले बीमारी से परेशान एक युवक द्वारा बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस द्वारा देर रात पिटाई से आहत होकर आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस कर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया
दरअसल दिग्विजय मल्टी निवासी राजा मल्टी के नीचे टहल रहा था तभी हाउसिंग चौकीदार ने उसे टोका और उसी दौरान मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे, एक पुलिस कर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद वह डर से ऊपर पहुंचा और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई।
छत से कूदकर आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक बुधवार गुरूवार दरमियानी रात 3 बजे राज पिता मनोज मानसिक रूप से बीमार था उसे सांस लेने में तकलीफ होने की बीमारी थी और अधिक गर्मी होने के कारण वह बिल्डिंग में देर रात नीचे टहल रहा था तभी सोसायटी के गार्ड ने हंगामा की शिकायत पुलिस और 112 पर की थी। जिसके बाद पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिसकर्मियों ने उसे समझकर रवाना किया लेकिन उसने मल्टी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुरानी रंजिश में हिंसक झड़पः बदमाश ने फेंका देसी बम, दहशत का माहौल, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
वह दिमागी रूप से कमजोर था
वहीं परिजनों के अनुसार वह दिमाग़ी रूप से कमज़ोर और उसका इलाज चल रहा था। मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस वालों से जब उसका सामना हुआ तो वह घबरा भी गया उसी दौरान उसने बहस कर ली, क्योंकि वह दिमाग़ी रूप से कमज़ोर था। परिजनों ने पुलिस कर्मियों को सब बताया था उसके बाद राजा ने पुलिस कर्मियों से माफ़ी मांगी और उसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद वह घर पहुंचा और पुलिस के काम से परिजनों के सामने घबराने लगा। रात को 3 बजे उसने पांचवी मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

