लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता (AAG) विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, कल लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से कानूनी जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

सीएम योगी ने जताया शोक

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता वी. के. शाही जी के सुपुत्र का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

READ MORE: हर-हर गंगे… सीएम योगी ने संगम में लगाई डुबकी, माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा