आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. पार्टी ने मांग की है कि पंजाब पुलिस द्वारा केजरीवाल को दी गई सुरक्षा को तुरंत बहाल किया जाए.
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली पुलिस के भरोसे केजरीवाल की सुरक्षा छोड़ना खतरनाक है. भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली पुलिस भाजपा के आदेशों पर काम कर रही है. हमें उन पर कोई भरोसा नहीं है. इसलिए चुनाव आयोग से अनुरोध है कि पंजाब पुलिस की सुरक्षा को तुरंत बहाल किया जाए.
आप नेताओं ने भाजपा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल की लोकप्रियता भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रही है. पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल से चुनावी मैदान में हार चुकी है. अब वे उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए जानबूझकर पंजाब पुलिस की तैनाती हटा दी गई. मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पहले ही संभावित हमलों की जानकारी दी थी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने चुनाव से ठीक पहले उनकी सुरक्षा हटाने का आदेश दिया. यह फैसला साजिश का हिस्सा है.
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के भाव में 22 जून को क्यों आई गिरावट, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा रेट …
- नौकरी से निकाले जाने का विरोध: बिजली ऑपरेटर सब स्टेशन के पोल पर चढ़ा, आत्महत्या की दी चेतावनी
- नालंदा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने ली बुजुर्ग किसान की जान, मातम में डूबा परिवार
- छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी का मुख्य सचिव को पत्र: लिखा- छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में 17 हजार से अधिक डॉक्टर पंजीकृत, फिर भी नियमित भर्ती ठप
- पेंशनर्स के लिए खुशखबरी: 80 की उम्र पार करते ही मिलेगी 20% अतिरिक्त पेंशन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
