अबोहर। अबोहर से बड़ी ही विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात लोगों ने तीन कुत्ते के बच्चों को जिंदा जला दिया। जलाने के पहले तीनों बच्चों को एक मैदान में बांध कर रखा था इतना ही नहीं दरिंदो ने पहले उनके हाथ पैर बांधे थे और उसके बाद मुंह में भी तार बांध रखा था। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने मिली है।
यह घटना न्यू सूरज नगरी में सोमवार देर रात हुई। मारने वाले ने उन मासूम जानवरों के मुंह को भी तारों से बांध दिया गया ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद फिर आग लगा दी गई। जब लोगों ने मैदान में कुत्तों का जला शव देखा तो उसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि तीनों कुत्ते के बच्चों का पोस्टमार्टम वेटनिरी विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इससे उनकी मौत के सही कारण और घटना का समय पता चल पाएगा। पुलिस आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।
- बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
- राजधानी में 35 लाख की हवाला ठगी: VIP रोड पर नोट के सीरियल नंबर से रचा गया खेल, आरोपी फरार
- अचानक सम्राट चौधरी के आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा, नए CM के ऐलान को लेकर हलचल तेज
- मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे… अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…

