रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में बच्चियों से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी आइसक्रीम के बहाने मासूमों को अपने घर ले गए, जहां इनके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
घटना थरेट थाना क्षेत्र की है। दरअसल, कई दिनों से कुछ युवक दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जा रहे थे। इस बीच खुलासा हुआ कि वे इन मासूमों को आइसक्रीम का लालच देकर अपने साथ घर ले जाते थे, जहां इनके साथ दरिंदगी की हदें पार की जाती थी। आरोपी काफी दिनों से उनके साथ गलत हरकत कर रहे थे।
READ MORE: दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामलाः ब्यूटी पार्लर सिखाने वाली महिला यास्मीन ने पति से कराया युवती का रेप, आरोपी शफीक खान, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बच्चियों को धमकी भी दी थी जिससे वे सहम गई थीं। लेकिन जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने फ़ौरन पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन वे फरार हो गए थे। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद फतेहपुर निवासी आरोपी मोनू रजक पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

