कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में एक विवहिता को धमकाकर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अरोपी से घटना में इस्तेमाल कट्टा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हवाई फायर कर जान से मारने की दी थी धमकी

दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना के शताब्दीपुरम इलाके में रहने वाली विवहिता ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले गोलू परिहार ने बीती शाम उसके साथ अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो गोलू ने अपनी कमर में फंसे कट्टे को निकाला और हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकियां दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

देर रात हुआ गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी गोलू परिहार के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू तभी पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपियों गोलू परिहार को गिरफ्तार कर उससे घटना में इस्तेमाल कट्टा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट- जयराज कुबेर -ASP ग्वालियर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m