विकास कुमार, सहरसा। जिले में 32 वर्षीय विवाहिता पूजा कुमारी उर्फ सोनी कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के भगवान टोला, वार्ड संख्या 13 की है। मृतका के पति का नाम सोनू कुमार झा बताया जा रहा है।
ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि पूजा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने शव की स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया। परिजनों का आरोप है कि घटना की सच्चाई छिपाने की कोशिश की जा रही है।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दो सगे भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


