Bihar Crime: राजधानी पटना से एक हैरान और शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।
गांव के ही युवक पर लगा आरोप
घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि, गांव के ही एक 35 साल के युवक ने उनकी मासूम बेटी के साथ गलत काम किया है। आरोपी पर बच्ची को बहला-फुसलाकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने का आरोप है। उन्होंने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं का पता लगाने में जुटी हुई है।
उधर दूसरी तरफ पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए जा सकें। इसके अलावा न्यायालय में पीड़िता का बयान धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा, जो इस तरह के मामलों में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- औरंगाबाद में चोरों का ताण्डव, एक ही रात चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी ले उड़े
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

