कहते हैं कि इंसान को अपने गलत कर्मों का फल इसी जन्म में भुगतना पड़ता है। मध्य प्रदेश के खरगोन के बलकवाड़ा से इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां 100 रुपए के गेहूं चोरी के आरोपी को पुलिस ने 45 साल बाद धार जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साल 1980 के इस पुराने मामले को सुलझा लिया है। हालांकि, चोरी के 2 अन्य आरोपियों की मौत हो चुकी है।
दरअसल, साल 1980 में छह साथियों के साथ करीब 90 किलो (उस समय कीमत करीब 100 रुपये) गेहूं चोरी करने वाला और तबसे फरार आरोपी सलीम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात के समय 20 साल के सलीम को 65 साल की उम्र में घटनास्थल से महज 90 किमी दूर धार जिले के बाग कस्बे से गिरफ्तार किया गया। रोचक यह भी है कि कुल सात आरोपितों में से दो की मौत हो चुकी है। सलीम को छोड़कर चार अन्य आरोपित जमानत पर हैं और केस कोर्ट में विचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम बेटे के साथ किराना दुकान संचालित कर रहा था। खलटांका पुलिस चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि वर्ष 1980 में बालसमुंद काकड़ के समीप खेत में रखे गेहूं की चोरी की गई थी। मामले में वारंट जारी होने के बाद से आरोपी सलीम फरार चल रहा था।
SDOP श्वेता शुक्ला ने बताया लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने के विशेष अभियान में उसे बाग जिला धार से गिरफ्तार कर लिया। वह किराना दुकान चला रहा था। कोर्ट ने सलीम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस जब इसी प्रकरण के एक अन्य आरोपी सलीम पिता मोहम्मद की तलाश में देवास स्थित उसके घर पहुंची। वहां उसके निधन की जानकारी मिली। मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर पुलिस लौटी। लेकिन परिजन से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सलीम पिता मुजीद के धार जिले के बाग में होने की जानकारी मिली थी।
चोरी की घटना के समय गेहूं का भाव 115 रुपये प्रति क्विंटल था। चोरी के मामले में सात आरोपी बनाए गए थे। जिनमें दो की मृत्यु हो चुकी है। जबकि बाकी की जमानत हो गई। मामला विचाराधीन है।
बाग थाना क्षेत्र से महज 90 किमी दूर है। आरोपी सलीम तक पहुंचने में पुलिस को 45 साल लग गए। सलीम ने पुलिस को बताया कि उसे लगा था कि इतने साल बाद पुलिस इस मामले को भूल चुकी होगी, इसलिए वह निश्चिंत होकर कामकाज कर रहा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


