अभिनय से राजनीति में आए तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के संस्थापक अध्यक्ष विजय ने राजनीति की पिच पर अपनी पहली बड़ी पारी की शुरुआत कर दी है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्र के साथ विजय (52) ने सोमवार को यहां दाखिल किए गए अपने चुनावी हलफनामे में लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। पत्नी संगीता के पास कुल 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
अभिनय से राजनीति में आए एवं तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक अध्यक्ष विजय ने सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्र के साथ संलग्न हलफनामे में 603.20 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है।
रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे गए हलफनामे में, 52 वर्षीय अभिनेता-राजनेता ने खुलासा किया कि उनके पास 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनकी अचल संपत्ति, जिसमें कोडाइकनाल में कृषि भूमि और चेन्नई भर में वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं, का मूल्य लगभग 198.62 करोड़ रुपये है।
TVK अध्यक्ष ने पत्नी संगीता की अलग से संपत्ति घोषित की है। संगीता के पास कुल 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 15.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। विजय ने बताया कि उनके पास दो लाख रुपये की नकदी और विभिन्न बैंक खातों में 213 करोड़ रुपये जमा राशि है।
हलफनामा के मुताबिक, टीवीके अध्यक्ष के पास कई करोड़ रुपये मूल्य की महंगी गाड़ियां भी हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू 530, टोयोटा लेक्सस, टोयोटा वेलफायर और बीएमडब्ल्यू आई7 शामिल हैं। उनके पास 883 ग्राम सोने के गहने और 15 लाख रुपये के चांदी के सामान हैं। विजय पर बैंकों या वित्तीय संस्थानों की कोई देनदारी या बकाया राशि नहीं है और वित्तवर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 184.53 करोड़ रुपये थी।
विजय ने हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। उन्होंने 1989 और 1991 में क्रमशः 10वीं और 12वीं की पढ़ाई प्राइवेट माध्यम से पूरी की है। विजय 23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में पेरम्बूर और तिरुचि पूर्व, दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
हलफनामे के मुताबिक विजय ने टीवीके के महासचिव एन आनंद को तीन करोड़ रुपये, पिता एस ए चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये, मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये, ए एल पी एंटोनियस ब्रिटो और कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20-20 करोड़ रुपये और विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट को 5.84 करोड़ रुपये दिये हैं।
चुनावी हलफनामा के मुताबिक विजय ने पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये, अपने बेटे जेसन संजय को 8.78 लाख रुपये और बेटी दिव्या साशा को 4.60 लाख रुपये उधार दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

