दही डालकर काफी सारी सब्जियां बनाई जाती हैं, जो खाने में खूब टेस्टी लगती हैं. इसे डालने से हल्की सी खटास एड होती है और सब्जी की ग्रेवी को क्रीमी टेक्सचर मिलता है, एयर दही सब्जी के स्वाद को भी इन्हेंस करती है. लेकिन एक समस्या भी जरूर आती है, वो है दही का फटना. किसी भी ग्रेवी में दही एड करने पर वो फट जाती है, जिससे टेक्सचर भी बिगड़ जाता है और वो स्वाद भी नहीं आता. लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ये बातें ध्यान रहेंगी तो ग्रेवी एकदम परफेक्ट बनेगी और दही फटेगी भी नहीं. तो आइए जानते हैं दही फटने से बचाने के आसान टिप्स.

दही को पहले अच्छे से फेंट लें
सब्जी में डालने से पहले दही को कटोरी में डालकर अच्छी तरह व्हिस्क (फेंट) कर लें. इससे उसमें गांठें नहीं रहेंगी और वह ग्रेवी में आसानी से मिक्स हो जाएगा.

कमरे के तापमान वाला दही इस्तेमाल करें
फ्रिज से निकला हुआ ठंडा दही सीधे गरम ग्रेवी में डालेंगे तो वह जल्दी फट सकता है. इसलिए दही को पहले 10–15 मिनट बाहर रख दें.

थोड़ा आटा या बेसन मिला सकते हैं
दही में 1 छोटा चम्मच बेसन या आटा मिलाकर फेंट लें. इससे दही स्थिर रहता है और ग्रेवी में डालने पर फटने की संभावना कम हो जाती है.

आंच धीमी रखें
दही डालते समय गैस की आंच धीमी (low flame) रखें. तेज आंच पर दही जल्दी फट जाता है.

धीरे-धीरे मिलाएं और चलाते रहें
दही डालते समय उसे धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें. इससे दही ग्रेवी में अच्छे से इमल्सिफाई हो जाता है.

मसाला अच्छे से भुन जाने के बाद डालें
जब प्याज-टमाटर या मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब ही दही डालें. कच्चे मसाले में डालने से भी दही फटने का खतरा बढ़ जाता है.