अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले में ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डेहरी नगर परिषद स्थित सम्राट अशोक भवन में जिलाधिकारी उदिता सिंह के अध्यक्षता में ये बैठक आयोजित की गई, जिसमें ईद के अलावा रामनवमी तथा चैती छठ को लेकर गाइडलाइन पर चर्चा किया गया।
ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बैठक में रोहतास के एसपी रौशन कुमार, एसडीएम निलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न पूजा कमेटी, मोहर्रम कमेटी के लोगों ने भी अपनी अपनी बातों को सामने रखा। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि, ईद और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अति संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है। जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर रोक
डीएम ने बताया कि, त्योहारों के दौरान बिना लाइसेंस के किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकलेगी। साथ ही डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध पहले की तरह ही रहेंगे। बिना लाइसेंस का कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। इसके अलावा आने वाले दिनों में रामनवमी को लेकर भी उसकी तैयारी पर चर्चा की गई।
कल शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनेगी ईद
बता दें कि राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में कल गुरुवार को ईद का चांद नहीं नजर आया, जिसके बाद कल शनिवार 20 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ईद के नमाज को लेकर लभगभ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद के दिन सुबह 7:30 बजे 20 हजार से अधिक लोग एक साथ ईद की नमाज अदा करेंगे। इसके अलावा शहर के अन्य जिलों में भी मौजूद प्रमुख ईदगाह में लोग ईद की नमाज अदा करेंगे।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी में व्यवसाई कामता मिश्र के घर पर ताबड़तोड़ फायिरंग, एक साल पहले दुकान में घुसकर मारी थी गोली
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

