नोएडा. ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है. डीएम की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई. कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई. सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, एयरपोर्ट की निगरानी CCTV और कंट्रोल रूम से की जाएगी. 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं. हर क्षेत्र में प्रदेश को नंबर वन बनाने की दिशा में सरकार बिना रुके-बिना थके काम कर रही है. इसी कड़ी में सीएम के विजन और निवेश प्रोत्साहन नीतियों के अनुरूप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर Akasa Air के सहयोग से अत्याधुनिक एमआरओ (Maintenance, Repair and Overhaul) सुविधा स्थापित की जा रही है. यह पहल उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और हाईटेक अवसरों के नए द्वार खोलेगी.

इसे भी पढ़ें : UPSSSC : कृषि विभाग ने किया बंपर भर्ती का ऐलान, 2759 पदों के लिए होगी लिखित परीक्षा, ये है आवेदन की तिथि

इसके अलावा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश में मजबूत सहायता तंत्र विकसित किया गया है. 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से वर्ष 2017 से अब तक 8.42 लाख से ज्यादा महिलाओं को त्वरित सहायता और परामर्श प्रदान कर संकट की घड़ी में भरोसेमंद सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है.