चंडीगढ़। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में पंजाब के राज्यसभा सांसदों की आर्थिक और आपराधिक प्रोफाइल का विस्तृत विवरण दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों की कुल संपत्ति 5729 करोड़ रुपये है, जिसने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया है।
अमीरों की सूची में पंजाब का दबदबा
संजीव अरोड़ा (ट्राइडेंट ग्रुप): 5053 करोड़ की संपत्ति के साथ वे देश के दूसरे सबसे अमीर राज्यसभा सांसद हैं। उनसे ऊपर केवल तेलंगाना के सांसद डॉ. बंदी पार्थ सारथी (5300 करोड़) हैं।
विक्रमजीत सिंह साहनी: 498 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ वह देश के अमीरों की सूची में 8वें स्थान पर हैं।
सबसे कम संपत्ति वाले सांसद भी पंजाब से
एक तरफ जहां पंजाब के पास अरबपति सांसद हैं, वहीं दूसरी ओर सादगी की मिसाल भी इसी राज्य से है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल देश के सबसे कम संपत्ति वाले राज्यसभा सांसदों की सूची में पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति मात्र 3 लाख के करीब बताई गई है।

देश के सबसे युवा सांसद: राघव चड्ढा
पंजाब के नाम एक और उपलब्धि है-राज्यसभा में सबसे कम उम्र का प्रतिनिधित्व। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा (33 वर्ष) इस समय देश के सबसे युवा सांसद हैं। सूची में दूसरे स्थान पर मुंबई के सांसद मोहम्मद इमरान खान (34 वर्ष) हैं।
सांसदों का आपराधिक रिकॉर्ड: एक नजर
पंजाब के 29% राज्यसभा सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 2 सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 1 सांसद पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है।
- भोजपुर और बक्सर को नीतीश की सौगात, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की थपथपाई पीठ, बोले- 2005 से पहले बिहार में था भय का राज
- CM धामी ने मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ, कहा- खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
- Jagannath Temple में सुरक्षा में बड़ी सेंध: रत्न भंडार गिनती के दौरान ड्रोन उड़ते मिले, 2 हिरासत में
- किसान का निमंत्रण और सीएम डॉ. मोहन की सादगी, प्रदेश के मुखिया ने ऐसे मनाया अनोखा जन्मदिन
- विधायक जितेंद्र आव्हाड (शरद पवार गुट) ने अशोक खरात की जान को खतरा बताया, कहा- खरात के पास 20 वर्षों की राजनीति से जुड़ी अंदरूनी जानकारी

