रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. भारतीय युवा कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है. इससे पहले वे युवा कांग्रेस में बिहार के सह-प्रभारी और मध्य प्रदेश के प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं.


अर्जुन अमित श्रीवास्तव देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल हैं. उनकी नियुक्ति को संगठन में युवाओं के नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने की भूमिका निभाएंगे.

इस नियुक्ति की घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने की. अर्जुन अमित श्रीवास्तव की इस नई जिम्मेदारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है.
इन्हें भी पढ़ें:
- हथियार तस्करी के दो आरोपी जेल भेजे गए: यूपी के रहने वाले बदमाशों से 2 कट्टे और 6 कारतूस बरामद
- 200 CCTV, 100 फोन ट्रैक और 2 महीने की तलाश के बाद पकड़ी गई 50,000 की इनामी ‘ड्रग क्वीन’
- झालावाड़ में कोहराम: पिड़ावा की पुलिया से नीचे गिरी बाइक, एक की तड़प-तड़प कर मौत, MP के रहने वाले थे दोनों साढ़ू
- Unnat Krishi Mahotsav: किसानों को दिखा बीज से बाजार का रास्ता, रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव
- दर्दनाक सड़क हादसा : कुरुक्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत,बाइक में थे सवार

