डेहलों बाईपास स्थित रुड़का चौक के नजदीक शनिवार रात महिला की हत्या की हत्या कारण वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। उसके पति ने अपने प्यार को पूरा करने के लिए पत्नी की हत्या करवा दी। इसमें उसकी प्रेमिका भी शामिल थी। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने इस केस को 24 घंटे में ही सुलझा लिया है। हत्या महिला के पति ने ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई थी।
बताया जा रहा है कि आरोपित मृतका के पति अनोखा मित्तल ने उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका जमालपुर निवासी प्रतीक्षा के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। वह प्रतीक्षा से शादी करना चाहता था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने इससे पहले भी दो बार सुपारी दी थी लेकिन पैसे लेने के बाद लोग फरार हो गए थे। इस बार उसने उसके पास काम कर चुके गुरप्रीत सिंह को सुपारी दी थी। गुरप्रीत ने चार साथियों के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया। इसमें से 50 हजार रुपये पहले देने की बात कही।

सवा साल पहले पता चला था पत्नी को
अनोखा और उसकी प्रेमिका साथ में काम करते थे। दोनों के बारे में करीब सवा साल पहले अनोखा की पत्नी लिप्सी को पता चल गया था।
इस कारण घर में विवाद रहने लगा। तभी अनोखा ने लिप्सी की हत्या की साजिश रची। उसने लिप्सी की हत्या की साल में दो बार प्लानिंग की लेकिन सुपारी किलर पैसे लेकर भाग गए।
- ढोंगी बाबा अशोक खरात पर दुष्कर्म की एक और नई FIR दर्ज, यौन शोषण, धमकी और महाराष्ट्र नरबलि एवं जादूटोना का केस बना
- Railway News : छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गिरा सफाईकर्मी, मौके पर ही दर्दनाक मौत
- मुजफ्फरपुर में पार्टी के बाद वार्ड पार्षद पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप
- चैत्र नवरात्रि 2026- नवरात्र व्रत के लिए परफेक्ट डिश है साबूदाना अप्पे, यहाँ जाने बनाने का तरीका…
- अचानक मिर्जापुर से सीधे सीधी पहुंचे CM डॉ. मोहन.अधिकारियों को नहीं लगी भनक, मचा हड़कंप
