Afghanistan-Pakistan War Live: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया। कुनार प्रांत में तालिबान (Taliban) लड़ाकों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर पाक सेना (Pakistani army) के 55 सैनिकों को मार गिराया। वहीं 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया। अफगान बलों ने एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट (Pakistani aircraft) को मार गिराया, जो अफगानिस्तान के एयर स्पेस में घुस गया था। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। साथ ही कई पैकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया है। अफगानिस्तान के हमले से पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है।
इधर अफगानिस्तान के हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने ओपन युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अफगान तालिबान को ‘खुली जंग’ की चुनौती दी। साथ ही उन्होंने इस युद्ध में भारत को घसीटते हुए इंडिया को भी धमकी दी।
हमले के जवाब में पाक ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया
वहीं पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के हमले अभी भी जारी हैं। सरकार का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान की तरफ से खैबर पख्तूनख्वा सीमा पर की गई गोलीबारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाकिस्तान का सब्र अब जवाब दे चुका है और अब खुली जंग होगी। रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान पर सख्त शब्दों में हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान की सेना किसी दूसरे महाद्वीप से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं और आपकी हदें जानते हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि नाटो की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को भारतीय उपनिवेश बना दिया और दुनिया भर से आतंकियों को इकट्ठा कर आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हालात सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन तालिबान शासन भारत का प्रतिनिधि बन गया है।
मारे गए 55 पाकिस्तानी सैनिकों में से कब्जे में 23 शवः तालिबान
अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने कहा कि डूरंड लाइन के साथ, अफगानिस्तान ने 203 मंसूरी कॉर्प्स और 201 खालिद बिन वालिद कॉर्प्स के ज़रिए पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार और तोरखम गेट प्रांतों में अलग-अलग जगहों पर दुश्मन के खिलाफ भारी जवाबी हमले किए हैं। आज तक, एक हेडक्वार्टर और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया, जबकि 4 चौकियों को खाली कराया गया, और इन जगहों को पूरी तरह से आग लगा दी गई। 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 के शव और कई दूसरे जिंदा मुजाहिदीन की कस्टडी में ले लिए गए। साथ ही दर्जनों हल्के और भारी हथियार लूट के तौर पर जब्त किए गए हैं, इस दौरान एक टैंक को नष्ट कर दिया गया, और एक इंटरनेशनल हार्वेस्टर गाड़ी भी कब्ज़े में ले ली गई है। जवाबी हमले के ऑपरेशन अभी भी जारी हैं।

डूरंड लाइन क्या है, जिस पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है विवा
डूरंड लाइन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगभग 2,640 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा है। यह सीमा 1893 में ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव सर हेनरी मॉर्टिमर डूरंड और अफगानिस्तान के अमीर अब्दुर रहमान खान के बीच हुए समझौते द्वारा स्थापित की गई थी। इसका उद्देश्य ब्रिटिश और रूसी साम्राज्यों के बीच एक सुरक्षात्मक बफर जोन बनाना था। हालांकि, अफगानिस्तान ने इस सीमा को कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया, क्योंकि यह अफगानिस्तान की प्रमुख पश्तून जनजातियों को दो हिस्सों में विभाजित कर देती है। 1947 में पाकिस्तान के गठन के बाद यह विवाद और भड़क गया। अफगानिस्तान ने अपने पश्तून बहुल इलाकों को वापस मांगने के साथ ‘पश्तूनिस्तान’ नामक एक अलग प्रदेश की मांग की, जिसे पाकिस्तान ने हमेशा ठुकराया है। तालिबान सरकार भी डूरंड लाइन को आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय सीमा मानने से इंकार करती है और पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगाई जा रही बाड़ का विरोध करती है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


