आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम जमावाड़ा से आस्था और परंपरा से जुड़ी एक अहम तस्वीर सामने आई है। यहां एक परिवार ने 22 वर्षों बाद स्वेच्छा से अपने मूल धर्म सनातन धर्म में घर वापसी की है। कुल 11 सदस्यों वाले इस परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ पुनः सनातन परंपराओं को अपनाया।

घर वापसी का यह कार्यक्रम पूरी तरह पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें पूजा-अर्चना और धार्मिक संस्कारों के जरिए परिवार के सदस्यों ने अपने पूर्वजों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से दोबारा जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान परिवार ने सनातन परंपराओं को आत्मसात करने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर महारा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल और जिला अध्यक्ष कन्हैया सोना के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे सांस्कृतिक पहचान और परंपरागत मूल्यों की ओर लौटने का महत्वपूर्ण कदम बताया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


