तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और TVK (तमिलगा वेत्रि कझगम) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं। कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है।

याचिका में क्या आरोप लगाए गए ?

याचिका में कहा गया है कि अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला कि विजय एक अभिनेत्री के साथ रिश्ते में हैं। इस खुलासे से उन्हें गहरा भावनात्मक आघात पहुंचा और मानसिक पीड़ा हुई। उन्होंने इसे वैवाहिक विश्वास का टूटना और धोखा बताया है। याचिका में आगे आरोप लगाया गया है कि विजय ने उस अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक रूप से मेलजोल जारी रखा, जिससे संगीता को भावनात्मक कष्ट हुआ और बच्चों के सामने शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी।

शादी को 27 साल हो चुके हैं

विजय और संगीता की शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं। 25 अगस्त 1999 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान का इंतजार

अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, तलाक की यह कानूनी प्रक्रिया स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है। इस कानून के प्रावधानों के अनुसार, अगर किसी पति या पत्नी पर व्यभिचार (अडल्टरी) या क्रूरता जैसे आरोप साबित होते हैं, तो दूसरा पक्ष तलाक की मांग कर सकता है। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। फिलहाल, सभी की नजरें कोर्ट की आगे की कार्यवाही और दोनों पक्षों के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।

‘जन नायकन’ में नजर आएंगे विजय

साउथ अभिनेता विजय को उनके प्रशंसक थलापति के नाम से जानते हैं। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक अपना जादू बिखेर चुके थलापति की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं। विजय जल्द ही फिल्म ‘जन नायकन’ में नजर आएंगे। लेकिन ‘जन नायकन’ फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m