इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी दिन रविवार को पड़ रही है. महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन भगवान महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे शिव भक्त हर साल बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं. खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद 8 योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है.

ज्योतिषियों के अनुसार, करीब 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर 8 योग का शुभ योग बन रहा है. जिसमें 15 फरवरी को सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बन रहा है. यह मानव जीवन में विशेष फल देगा. इसके अलावा इस दिन श्रवण नक्षत्र भी है जो भगवान शिव को अति प्रिय है इसके अलावा व्यतिपात, वरियान, ध्रुव और राज योग का भी महासंयोग है, जो इस दिन को और भी खास बनाता है. इस दिन भगवान शिव जी की विधिवत पूजा कर अभिषेक करना चाहिए. इससे परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होगा.