जालंधर। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। करीब साढ़े 7 घंटे की पूछताछ के बाद रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया।
वहीं जानकारी मिली है कि देर रात रमन अरोड़ा को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले कर गए। करीब 12 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजिलेंस की टीम की अगुवाई में रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाया गया।
सिविल अस्पताल की ईएमओ डॉक्टर सिमरन कौर की देख रेख में रमन अरोड़ा की मेडिकल प्रक्रिया की गई। हालांकि इस दौरान रमन अरोड़ा को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया। साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ध्यान दिया गया था।

हाल ही में हटी थी सुरक्षा
आपको बता दें कि सरकार ने जब रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ली थी, तब ही तय हो गया था कि उनके खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया जा चुका है। विधायक पर आरोप है कि वह नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से आम नागरिकों को झूठे नोटिस भिजवाते थे और फिर उन नोटिसों को खत्म करवाने के बदले उनसे मोटी रकम वसूलते थे।
इस संबंध में सरकार को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार किया। रमन अरोड़ा तीसरे विधायक हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया।
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ

