लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के नतीजों के बाद चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिन्हें कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार कर लिया है।
चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, पार्टी के सह-प्रभारी परगट सिंह और कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
श्री भारत भूषण आशु जी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसी तरह श्री परगट सिंह जी और श्री कुशलदीप ढिल्लों जी ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद छोड़ने का फ़ैसला किया है। तीनों इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए गए हैं।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि इन तीनों नेताओं के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने इन नेताओं द्वारा अपने-अपने पदों पर रहते हुए निभाई गई सेवाओं की सराहना की।
भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, “भारत भूषण आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इसी तरह परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने राज्य कांग्रेस के सह-प्रभारी पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। तीनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। पार्टी इन तीनों नेताओं की सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।”
- अगला बार कोलकाता को बनाएंगे निशाना….पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी, रक्षा मंत्री आसिफ बोले- हम उनको घर में घुसकर मारेंगे
- राघव चड्ढा का बड़ा बयान: “पंजाब मुद्दा नहीं, मेरा घर है”, वीडियो जारी कर दिया जवाब
- मातृशक्ति से BJP का मास्टरस्ट्रोक, महिला आरक्षण को लेकर जानें क्या बोले बिहार के मंत्री, विपक्ष की लगाई क्लास
- विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की क्राइम फाइल: दुर्लभ कश्यप और सलमान लाला जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था ‘आसिफ बम’, लग्जरी लाइफस्टाइल का है शौकीन
- दिल्ली: यमुना नदी पर नया लोहा पुल तैयार, अब बाढ़ में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार

