पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज है. इसी बीच पीएम मोदी के कोलकाता दौरे से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच शहर गिरीश पार्क इलाके में भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके. घटना में कई लोगों के चोटिल होने की खबर भी सामने आ रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने इस पत्थर बाजी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईंट मारी और उनके घर के बाहर पत्थरबाजी की. पांजा ने कहा कि 50 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं. पांजा ने कहा, “मुझ पर ईंट से हमला किया गया. उन्होंने ‘भाजपा का बहिष्कार करो’ का बैनर देखा, उसे फाड़ दिया, तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमला किया और पत्थरबाजी की.”

उन्होंने भाजपा की कड़ी निंदा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि झड़प में 50 से अधिक टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं. 50 से अधिक टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं. मुझ पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिसके कारण मुझे अंदर धकेल दिया गया. भाजपा के लोग गुंडे हैं. ये लोग हत्यारे हैं. पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. आज कोलकाता में जिस तरह की गुंडागर्दी हुई है, वह अभूतपूर्व है; बंगाल में ऐसी अराजकता कभी नहीं होती. ये लोग हत्यारे हैं.”

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी का संबोधन

बता दें कि पीएम मोदी बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी बंगाल को जिन परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं उनमें सड़क, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं.

इन प्रोजेक्‍ट का उद्देश्य बंगाल और पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को गति देना है. बंगाल के लोगों के लिए चुनाव से पहले इसे केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात माना जा रहा है.

पत्थर रॉड से हमले का लगाया आरोप

टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने न्यूज एजेंसी ने एएनआई को बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पत्थर, बल्ला और रॉड से उन पर हमला किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम राज्य मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा के कार्यालय में काम करते हैं. उन्होंने हमारे कार्यालय में घुसकर हमला किया. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सीधे हमला करने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m