राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भाग लेने वाले हैं। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सम्मेलन के दौरान वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित या प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जिन वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें शहर में प्रवेश से पहले ही वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सहित अन्य रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख हस्तियों की आवाजाही के लिए तय किए गए रूट पर लगभग 10 स्कूल स्थित हैं, जहां बोर्ड परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए इन स्कूलों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।  ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले एडवाइजरी जरूर देखें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

ये रहेंगे नियंत्रित मार्ग

एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर दिल्ली में 16 से 20 फरवरी के बीच कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित या प्रभावित रहेगा। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए निम्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेंगे. मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ, फिरोजशाह रोड, शांति पथ,सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू (भीकाजी कामा प्लेस से यशवंत प्लेस गोल चक्कर तक), कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, सी-हेक्सागन (इंडिया गेट के पास), डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सिकंदरा रोड, अशोक रोड, पृथ्वीराज रोड, कौटिल्य मार्ग, पुराना कि ला रोड, शेर शाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, सेंट्रल स्पाइन रोड

ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान दिल्ली में सुचारु आवागमन बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक कॉरिडोर और प्रमुख गंतव्यों तक पहुंचने के रास्ते भी तय किए हैं:

 उत्तर–दक्षिण कॉरिडोर

उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच आवाजाही के लिए इन मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है:

  • रिंग रोड
  • आश्रम चौक
  • सराय काले खां
  • राजघाट
  • आईएसबीटी कश्मीरी गेट
  • आजादपुर
  • पंजाबी बाग
  • धौला कुआं

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए मार्ग

  • आईएसबीटी कश्मीरी गेट
  • बुलेवार्ड रोड
  • राजघाट
  • रानी झांसी मार्ग
  • डीबीजी रोड

 पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए मार्ग

  • आईएसबीटी कश्मीरी गेट
  • रिंग रोड
  • हनुमान मंदिर
  • एसपी मुखर्जी मार्ग

 इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टी3, टी2, टी1) के लिए मार्ग- गुरुग्राम से

  • एनएच-48
  • राव गजराज सिंह मार्ग
  • पुरानी दिल्ली–गुरुग्राम रोड
  • यूईआर-2
  • एनएच-48 सर्विस रोड
  • टी3 टर्मिनल रोड

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m