Comparison of Rahul Gandhi with Umar Khalid: दिल्ले दंगे के आरोपी उमर खालिद की तुलना राहुल गांधी से की गई है। दिल्ली में एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट पर भाजपा ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उमर खालिद से तुलना की है। बकायदा इसके लिए दिल्ली बीजेपी ऑफिस के बाहर पोस्टर भी लगाया गया है। ये पोस्टर भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह (RP Singh National Spokesperson BJP) ने लगवाए हैं। पोस्टर में लिखा है- अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते हैं।

पोस्ट को दो पार्ट में बांटा गया है। एक भाग में उमर खालिद हैं जिसमें उसे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं उनके आगे शर्टलेस कार्यकर्ता की तस्वीरें जो एआई समिट का विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए थे।इसमें 10 से ज्यादा कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए थे। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी थी। उस पर लिखा था- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड।

एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट का राहुल गांधी ने किया था समर्थन

एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने समर्थन किया था। प्रदर्शन का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था- शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है। अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं।

शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में अब तक 11 गिरफ्तारी

बता दें कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट के सिलसिले में कांग्रेस के 3 और कार्यकर्ताओं को हिमाचल प्रदेश से हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 11 हो गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल टीम ने सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को शिमला में पकड़ा और वहां एक लोकल कोर्ट में पेश किया। अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m