Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं। अमित शाह बिहार के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सीमा पर घुसपैठ और कथित अवैध धार्मिक ढांचों के कारण राज्य के सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

अमित शाह के बिहार दौरे पर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि, वे सीमांचल नहीं पूरे देश के गृह मंत्री हैं, उन्हें सीमांचल जाना चाहिए, जिस सीमांचल के बारे में कहा जाता है कि वहां घुसपैठिए हैं, आज SIR ने बता दिया कि वहां कुछ भी ऐसा नहीं है। सीमांचल का जो सौहार्द्रपूर्ण वातावरण है, उसे कोई भी खत्म करे उसकी अनुमति नहीं है।

वहीं, लोक गायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने गृहमंत्री के बिहार दौरे पर कहा कि, बिहारवासी होने के नाते बहुत अच्छा लगता है कि बिहार के उत्थान के लिए हमारे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री काम करते आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की अग्रिम बधाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार सीमांचल दौरे पर अमित शाह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे। चर्चा में निगरानी तंत्र, खुफिया समन्वय और बिना दस्तावेजीकरण के सीमा पार आवागमन पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदम भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘विधानसभा में करा दूंगा शराब की डिलीवरी’, मीडिया के सामने राजद MLC सुनील सिंह ने दी खुली चुनौती, मुख्यमंत्री की छवि पर उठाया सवाल