लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भारतेन्दु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने सालार मसूद गाजी को लेकर बात कही थी. इस पर अब AIMIM के नेता शौकत अली ने राजा सुहेलदेव को लेकर विवादित टिप्पणी की है.
शौकत अली ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा है कि ‘सालार मसूद गाजी के बारे में ग़लत इतिहास बता रहे हैं, हमारे मुख्यमंत्री जी, अगर सालार मसूद गाजी लुटेरे होते, अक्रांता होते, तो भारत के मुसलमानों के साथ साथ बड़ी तादाद में हमारे हिन्दू भाईयों की उनके प्रति आस्था ना होती, राजा सुहेलदेव का भारत की आजादी या भारत के निर्माण में कोई योगदान नहीं था यही सच्चाई है.’
इसे भी पढ़ें : भारतेन्दु नाट्य अकादमी के 50 वर्ष : CM योगी बोले- वीरांगनाओं पर लघु नाटक बनाकर मंचन करना और बच्चों के सामने उन्हें ‘हीरो’ के रूप में प्रस्तुत करना अकादमियों का दायित्व
सीएम योगी ने कही थी ये बात
बता दें कि सीएम योगी अपने संबोधन में कहा था कि ‘सालार मसूद को जहन्नुम में भेजने वाले महाराजा सुहेलदेव के ऊपर कोई नाट्य नहीं, कोई संगीत नहीं है. हमे उनके ऊपर बनाना चाहिए. वीरांगना अवंतीबाई, वीरांगना उदादेवी, वीरांगना झलकारी बाई, महाराजा बिजली पासी के ऊपर संगीत, नाटक बनने चाहिए. नाट्य अकादमी को लघु नाटक बनाने चाहिए. जिससे बच्चे इन्हें अपने नायक मानेंगे. उन खलनायकों को कभी भी सम्मान नहीं मिलना चाहिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

