Air India Flight News: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे दुनियाभर की उड़ानें प्रभावित हो रही है। कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण एअर इंडिया और इंडिगो ने मिडिल ईस्ट (Middle East) के देशों की उड़ानें रद्द कर दी है। एअर इंडिया ने बताया कि आज मिडिल ईस्ट समेत यूरोप के कईं शहरों के लिए 6 उड़ानें रद्द रहेंगी।
एअर इंडिया ने कुवैत, कतर, यूएई और सऊदी अरब (UAE, Saudi Arabia, Qatar, Kuwait) के फ्लाइट को रद्द कर दिया है। एयरलाइंस ने बताया कि आज सोमवार (2 मार्च) को यूरोप के कईं शहरों के लिए छह उड़ानें रद्द रहेंगी। विमानन कंपनी ने रविवार को 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं. उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, इजरायल और कतर आने-जाने वाली सभी उड़ानें 2 मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनट तक (भारतीय समानुसार) निलंबित रहेंगी।
एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड संपर्क नंबर पर आवश्यक जानकारी भेजी जा रही है। एयरलाइन री-बुकिंग और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था में भी सहायता दे रही है.। यात्रियों से अपील की गई है कि वो अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट जानकारी जानने के लिए एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें या 24×7 कॉल सेंटर से संपर्क करें। कंपनी ने साफ किया है कि क्षेत्र के हालात की लगातार समीक्षा जारी रहेगी और आवश्यक अपडेट समय-समय पर दिए जाते रहेंगे।
वहीं इंडिगो ने कहा कि एक अलग एडवाइजरी में कहा कि वह मिडिल ईस्ट और आसपास के इलाकों में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रही है। एहतियात के तौर पर मिडिल ईस्ट एयरस्पेस से चलने वाली कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर टेम्पररी रोक 2 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। इंडिगो ने यात्रियों को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कैंसल की गई फ्लाइट्स की लिस्ट देखने का निर्देश दिया है। जिन कस्टमर्स की बुकिंग पर असर पड़ा है, वे दूसरी फ्लाइट चुन सकते हैं या एयरलाइन की वेबसाइट के जरिए पूरा रिफंड मांग सकते हैं।
आज कौन-कौन सी उड़ानें रद्द
विमानन कंपनी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमृतसर-बर्मिंघम (एआई 117) और बर्मिंघम-दिल्ली (एआई 114) समेत 6 उड़ानें सोमवार को रद्द रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली और ज्यूरिख के बीच एआई 151 और एआई 152 उड़ानें, साथ ही दिल्ली और कोपेनहेगन के बीच एआई 157 और एआई 158 उड़ानें भी सोमवार को रद्द रहेंगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


