चंकी बाजपेयी, इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में कार में आग लगाने के मामले में पुलिस द्वारा एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शादी का रिश्ता टूटने से नाराज महिला ने एक युवक को 15 हजार देकर कार में आग लगवा दी। पुलिस ने आरोपी युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

देवास निवासी आरोपी अजय चौहान गिरफ्तार

दरअसल फरियादी कपिल चौहान ने थाने में शिकायत की थी कि उनके घर के बाहर खड़ी उनकी कार में किसी ने आग लगा दी। मामले में सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात आरोपी कैद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के निर्देशन में पुलिस ने अजय चौहान निवासी देवास उम्र 25 वर्षीय को गिरफ्तार किया। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि वह एक महिला के संपर्क में है। महिला मनीषा अग्रवाल से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

‘झूठे केस में फंसवा दूंगा, जान से मरवा दूंगा’: मंत्री ने शिक्षक को दी धमकी, वीडियो जारी कर बताया

फरियादी की चोरी की गाड़ी में आग लगाने पहुंचा था

मनीषा द्वारा ही आरोपी को कार जलाने के लिए ₹15000 दिए गए थे साथ ही फरियादी की गाड़ी भी पहले चोरी करवाई गई। चोरी की गाड़ी उपयोग कार को जलाने में किया गया। मामले में पुलिस ने युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पूछताछ कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों के मोबाइल फोन पर चैटिंग के सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर ने दी।

घोर कलियुगः 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, 42 वर्षीय आरोपी शाकिर गिरफ्तार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m