Ajmer Panther Attack: राजस्थान में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। उदयपुर के बाद अब अजमेर के पुष्कर इलाके में पैंथर का मूवमेंट सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों और पुष्कर पशु मेले में आए व्यापारियों में दहशत फैला दी। शनिवार को, पुष्कर पशु मेले के पहले ही दिन, गनाहैड़ा गांव में पैंथर ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

गांव में दहशत
गनाहैड़ा गांव के निवासियों ने पैंथर को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद विभाग की टीम ने खोज अभियान शुरू किया। इसी बीच, गांव के ब्रह्मा रावत पर अचानक हुए पैंथर के हमले से वह घायल हो गए। रावत के हाथ और पैरों पर पैंथर के नुकीले पंजों के गहरे जख्म हो गए हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है।
जंगलों में गश्त बढ़ी
वन विभाग ने पैंथर की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी है और पिंजरे लगाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। अनुमान है कि पैंथर आसपास के डियर पार्क में बड़ी संख्या में मौजूद हिरणों का शिकार करने के इरादे से इस क्षेत्र में आया हो सकता है।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
गांव के निवासी गणपत का कहना है कि ग्रामीणों ने सुबह ही पैंथर के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को दे दी थी। बावजूद इसके, विभाग ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे पांच घंटे बाद पैंथर ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं और स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को PM मोदी ने भारत आने का दिया न्योता
- CG JOB News : युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैंप में 980 पदों पर होगी भर्ती
- पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का डबल रोल, दिन में धूप और रात में हल्की ठंड, 15 जिलों में 30°C के पार पहुंचा पारा, जानें अपने शहर का हाल
- 18 February History : क्लाइड टॉमबॉग ने खोज निकाला प्लूटो ग्रह… दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम ब्लास्ट… जानिए इतिहास के पन्नों की अन्य घटनाएं
- 18 फरवरी महाकाल भस्म आरती: भस्मारती में भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन


