शिरोमणि अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा, जिन्हें शिरोमणि अकाली दल छोड़ने का आदेश सुनाया गया था, 15 अक्टूबर मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। उनके द्वारा भेजा गया इस्तीफा अकाली दल ने स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने दी है। दलजीत चीमा ने एक पत्र साझा करते हुए यह जानकारी दी है।
विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि आज मैंने विनम्रता के साथ अपना पक्ष सिंह साहिब के सामने रखा है। सिंह साहिब ने सुनवाई की शुरुआत में मुझे बताया कि आपकी पूरी पेशी की वीडियोग्राफी की जा रही है, जिसे बाद में मीडिया को जारी किया जाएगा। मेरी जथेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी से विनती है कि कृपया वीडियोग्राफी की वीडियो को मीडिया में सार्वजनिक करें।
चीमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर ने विरसा सिंह वल्टोहा का प्राथमिक सदस्यता और अकाली दल के सभी पदों से दिया गया इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा पत्र की कॉपी यहाँ संलग्न की जा रही है।
- घर के बाहर जूते चप्पल उतारने की है आदत, तो मुसीबत में डाल सकती है ये …
- ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
- ईरान युद्ध को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ट्रम्प पर भड़कीं, कहा- अमेरिका ने विश्व पटल पर अपना प्रभाव खो दिया
- MBBS रिजल्ट में गड़बड़ीः हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान खुलासा, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण मिले गलत नंबर
- नीतीश सरकार को लेकर तेजस्वी यादव बोले- बिहार में लोकतंत्र नहीं, तंत्र-मंत्र की सरकार

