चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिरोमणि कमेटी और अकाली – दल अपने गलत कामों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब और पंथ को ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि ये लोग श्री अकाल तख्त साहिब और पंथ को अपने कुकर्मों के खिलाफ कार्रवाई से बचने के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता हुए स्वरूपों के मामले में कोई कार्रवाई न होने से पूरी संगत नाराज है। शिरोमणि कमेटी इस पाप में शामिल अपने आकाओं के करीबी धनाढ्यों को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। चंडीगढ़ में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पंजाबी और सिख समुदाय गहरे सदमे में क्योंकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के लापता होने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि पंथक संगठनों और संत समाज ने लंबे समय से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है और इस उद्देश्य से राज्य सरकार तक भी पहुंच की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत राज्य सरकार ने इस संबंध में एफ. आई. आर. दर्ज की है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एफआईआर दर्ज होते ही अपने आकाओं के निर्देशों पर शिरोमणि कमेटी ने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया।
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शुभारंभ : केंद्रीय युवा मामले डॉ. मनसुख मांडविया हुए शामिल, CM साय ने कहा- खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध
- भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिली बड़ी सौगात, CM साय ने खाते में ट्रांसफर किए 495 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
- AIMIM नेता तौकीर निजामी को पार्टी से निकाला: आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया बयान, ईद पर अपनों से खरीदारी की अपील की थी
- औलाद बना हैवान! सिलबट्टे से उतारा मां को मौत के घाट, बीच-बचाव करने आई भाभी-भतीजी पर भी किया हमला
- Railway News : वंदे भारत में परोसा खराब खाना, रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख और एजेंसी पर 50 लाख का ठोका जुर्माना
