चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि पंजाब सरकार दोबारा पिछले दरवाजे से लुधियाना से सटे 30 गांवों की उस जमीन को हड़पने की तैयारी कर रही है, जिसे शिरोमणि अकाली दल ने डटकर लोक संघर्ष द्वारा नाकाम बनाया था।
अकाली दल लुधियाना नगर निगम द्वारा 110 अतिरिक्त गांवों की सीमा बदलने के सरकार के फैसले की निंदा करता है। सरकार यह कदम उस समय उठा रही है, जब वह मौजूदा नगर निगम की सीमा के अंदर ही विकास करने और उसकी संभाल करने में विफल साबित हुई है। इस फैसले से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उन पर भारी हाऊस टैक्स, पानी और सीवरेज के शुल्क लगाए जाएंगे। इसके साथ ही गांवों की सांझी जमीन पर पंचायतों का स्वामित्व भी समाप्त हो जाएगा। बादल ने लिखा कि यह साफ है कि सरकार का मकसद इन 110 गांवों की सैंकड़ों रुपए की कीमत वाली सांझा जमीन पर कब्जा करना है।

शिरोमणि अकाली दल यह स्पष्ट करता है कि जैसे कि लैंड पूलिंग योजना के मामले में किया गया था, उसी तरह 110 गांवों की सांझी जमीन हड़पने की इस साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे।
- नीतीश कुमार का कैमूर दौरा, 209 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, बिहार के हर जिले में मेडिकल कॉलेज का संकल्प
- शौर्य वंदन यात्रा, जब जवानों के बीच पहुंचे भारत के लाफिंग बुद्धा, हंसी के हथियार से दी तनाव को मात, 20 से ज्यादा सैन्य कैंपों में भरा जोश
- महाराष्ट्र में लोकसभा सीटें 48 से बढ़कर 72 होने की संभावना, जाने पूरी बात
- CAPF बिल से किसे फायदा और किसका नुकसान? ऐसा क्या जिसका हो रहा विरोध, संसद में नहीं हो सका पेश
- गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और कालाबाजारी का विरोध, कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में किया सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन, देखें VIDEO…

