बॉलीवुड, टीवी और भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) अपनी खूबसूरती के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती है. हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘साड़ी फरमाइश’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस को उनके कपड़ों के लिए काफी ट्रोल किया गया है. वहीं, अब उन्होंने इसपर खुलकर बात किया है.

बिकिनी ब्लाउज ने खींचा ध्यान
बता दें कि आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) हालही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में डिजाइनर रोहित वर्मा के शो में गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं थी. इस शो में एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) शो-स्टॉपर थीं, लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा आकांक्षा की हो रही थीं. दरअसल, इस इवेंट में आकांक्षा ने एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पैठणी साड़ी के साथ बिकिनी ब्लाउज पहन रखा था. जिसके बाद उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इसे संस्कृति का अपमान बताया, तो कुछ ने उनके फैशन सेंस पर सवाल उठाया था.
ट्रोलिंग पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी
वहीं, अब इस पूरे विवाद और ट्रोलिंग पर आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने जवाब देते हुए बहुत ही शांत अंदाज में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे इस लुक के लिए बहुत सारे कॉम्प्लिमेंट्स मिल रहे हैं. मेरा मानना है कि जहां तारीफ होती है, वहां ट्रोलिंग भी जरूर होती है. मैं ट्रोल करने वालों को नजरअंदाज करना ही बेहतर समझती हूं, क्योंकि मेरा ध्यान हमेशा पॉजिटिविटी पर रहता है. ये साड़ी और ब्लाउज मशहूर डिजाइनर रोहित वर्मा की क्रिएशन थी. मुझे उनके टैलेंट पर पूरा भरोसा है. अगर उन्होंने मुझे यह साड़ी और ब्लाउज पहनने के लिए दिया, तो उन्होंने इसे जरूर सोच-समझकर डिजाइन किया होगा. एक आर्टिस्ट होने के नाते, मैंने उनके विजन का सम्मान किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ इसे कैरी किया.’
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को हाल ही में अश्मित पटेल (Ashmit Patel) के साथ नए गाने ‘साड़ी फरमाइश’ में देखा गया है, ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसके अलावा वो जल्द ही खेसारी लाल यादव के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

