लखनऊ. क्लास 7 के वार्षिक परीक्षा का एक प्रश्न पत्र सियासत का कारण बनेगा ये शायद पेपर बनाने वाले ने नहीं सोचा होगा. लेकिन संस्कृत विषय की इस परीक्षा के पेपर में एक सवाल ने सियासी ड्रामे को जन्म दे दिया है. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक समाज विशेष के अपमान का भी आरोप लगाया है. इतना ही नहीं उन्होंने प्रश्न पत्र बनाने वाले लोगों में सत्ता के लोगों के शामिल करने का आरोप भी लगाया है.

अखिलेश ने एक पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा है कि ‘उप्र में फिर हुआ एक ‘समाज विशेष’ का अपमान. इससे साबित हो गया है कि ये सब जानबूझकर सत्ता के इशारे पर हो रहा है. असली सवाल, केवल प्रश्न पर नहीं बल्कि इस बात पर भी उठना चाहिए कि क्या प्रश्नपत्र बनानेवाले लोगों में भी सत्ता सजातीय लोगों को डाल दिया गया है. अगर जानबूझकर टारगेट किए गए ‘पीड़ित’ समाज का कोई भी व्यक्ति उस कमेटी में होता तो क्या ऐसा विकल्प बनाया जाता.’

इसे भी पढ़ें : ‘हां… मैं हूं असरवादी’, UP में ‘ब्राम्हणों’ को लेकर गरमाया सियासी पारा, सपा नेता ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर साधा निशाना

कल को ऐसा प्रश्नपत्र बन सकता है :

विशिष्ट प्रश्न

  1. ‘हाता नहीं भाता’ कहावत है या मुहावरा, अर्थ सहित समझाइए.
  2. एक समाज विशेष की बैठकों पर नोटिस किसने दिया?⁠
  3. ⁠कुंभ मेले में शंकराचार्य जी के स्नान की सनातनी परंपरा किसने तुड़वाई?
  4. ⁠एक नव विवाहित को निरपराध किसने जेल में रखा?
  5. ⁠एक ग़रीब मां-बेटी की झोपड़ी में आग लगवाने और उसमें जिंदा जल जाने की घटना किसके शासन काल में हुई?
  6. ⁠एक समाज विशेष के सम्मानित व्यक्ति की मूरत किसने नहीं लगने देने के लिए चबूतरा तोड़क कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई?
  7. ⁠बाराबंकी में किसने, किसकी पिटाई करवाई और उसका निहित उद्देश्य व मूल संदेश क्या और किसको था?

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?

अनुषांगिक प्रश्न

  1. हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कौन लोग देशद्रोही या खलनायक की भूमिगत भूमिका में थे?’
  2. ‘वनस्पतिवादी’ किसको कहा जाता है?
  3. ⁠’मुक़दमा वापसी’ को उदाहरण सहित समझाइए.