लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके भाजपा सांसद रवि किशन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं। ये भाजपा सरकार है या सर्कस?

गोरखपुर आज शर्मिंदा है

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता दुख-दर्द-दिक़्क़तों का सामना कर रही है और भाजपा सरकार के लोग आपस में विदूषक-विदूषक के खेल का आनंद ले रहे हैं। ऐसे जन प्रतिनिधियों के कारण ही गोरखपुर आज शर्मिंदा है।

READ MORE: ‘PDA की ताकत से भाजपा घबराई…’,अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सत्ता से हटेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा

सांसद जी को दंड ज़रूर मिलेगा

वैसे इस बात का खुलासा करने के लिए सांसद जी को दंड ज़रूर मिलेगा कि मुख्यमंत्री जी ‘स्ट्रैस’ में हैं। जब सत्ता जाना तय हो गया है और उनके अत्याचार व भ्रष्टाचार के कारण जनता आक्रोशित है, ऐसे हालातों में उनको तनाव तो होगा ही। अब ये भी डपट खाएंगे।

READ MORE: ‘पहले टेम्पो चलाते थे आज मंत्री है ओपी राजभर…’, शौकत अली का बड़ा बयान, कहा- उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था इसलिए बीमार

बता दें कि बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए सीएम योगी संग अपने संबंधों पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “योगी जी मेरा आनंद लेते हैं, मैं उनका Stress Buster हूं…