वाराणसी. शंकराचार्य और यूजीसी (UGC) विवाद को लेकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री रविवार देर रात बनारस पहुंचे. यहां उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की. अलंकार ने उनका आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि महराज जी का मौन व्रत था. जिस वजह से ज्यादा बातचीत नहीं हो पाई. लेकिन उन्होंने लिखकर मेरा हाल-चाल पूछा. इस दौरान अलंकार ने एसटी एससी एक्ट को लेकर आंदोलन की बात कही.
अलंकार ने कहा कि यदि सरकार एसटी एससी एक्ट वापस नहीं लेती है तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा. 7 फरवरी को दिल्ली कूच किया जाएगा. अलंकार ने इस आंदोलन को आमूलचूल परिवर्तन होने की शुरुआत बताया है. अलंकार ने कहा कि किसी भी बड़े और अच्छे कार्य से पहले गुरुजनों का आशीर्वाद लेना भारतीय परंपरा है. इसी भावना के साथ वे वाराणसी पहुंचे हैं. उनके मुताबिक, शंकराचार्य से मिला आशीर्वाद उनके आंदोलन को नैतिक और आध्यात्मिक बल देगा. उन्होंने यह भी कहा कि धर्म और समाज को अलग-अलग खांचों में बांटकर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि दोनों का उद्देश्य समाज का कल्याण होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बुलडोजर के बाद अब लटकी जांच की तलवार! UP के सभी मदरसों के लेनदेने की होगी तफ्तीश, विदेशी फंडिंग की आशंका, खंगाले जाएंगे बैंक खाते
अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया के सामने कहा कि यदि 6 फरवरी तक संसद का विशेष सत्र बुलाकर एससी-एसटी एक्ट को समाप्त नहीं किया गया, तो 7 फरवरी से देशभर से लोग दिल्ली कूच करेंगे. उन्होंने कहा कि ये आंदोलन अब किसी एक व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसके लिए माहौल बन चुका है. अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो जनता सत्ता परिवर्तन के लिए सड़कों पर उतर आएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


