हर्षित तिवारी, खातेगांव(देवास)। मध्य प्रदेश की पवित्र नगरी नेमावर और हंडिया स्थित मां नर्मदा तट पर शराब और मांस के विक्र पर बैन लगाया गया है। इसके बाद भी अवैध गतिविधियों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि जब स्पष्ट आदेश जारी हो चुके हैं, तो प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही ?

दरअसल, नेमावर और हंडिया स्थित मां नर्मदा तट पर शराब और मांस के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। 21 जनवरी 2026 को धर्मस्व विभाग की ओर से जारी पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरकार ने तीर्थ नगरी की मर्यादा और धार्मिक वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह सख्त निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी मसाला… यहां धनिया पाउडर में लकड़ी का बुरादा और गरम मसाले में मिलाया जा रहा चोकर, हो जाएं सावधान!

आदेश के अनुसार दोनों स्थलों पर किसी भी प्रकार की मदिरा और मांस बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, विभागीय आदेश के बाद भी नेमावर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाने की चर्चा तेज है। सवाल यह है कि जब स्पष्ट आदेश जारी हो चुके हैं, तो प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही ? अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और पवित्र नर्मदा तट की गरिमा को कैसे सुनिश्चित करता है।

ये भी पढ़ें: MP में करोड़ों की मूंग चोरी: वेयर हाउस से 10 हजार से ज्यादा बोरियां गायब, प्रशासन को खबर ही नहीं!

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m