पंजाब में बारिश के कारण अब गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 21-22 जून को पंजाब के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
वहीं इसी बीच अमृतसर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है जिसके बाद लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है।

मौसम विभाग की माने तो 19 से 22 जून तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं आज हिमाचल प्रदेश के साथ सटे पंजाब के 8 जिले होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और गुरदासपुर आदि जिलों में येलो अलर्ट भी दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गर्मी की तीव्रता फिर से बढ़ी है, लेकिन अगले 4-5 दिनों में तेज हवाओं व बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हराया, 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट
- गृह निर्माण ऋण गबन मामला : सहकारी आवास संघ भोपाल का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया
- पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम: पड़ोसन के घर के सामने पति ने पेट्रोल डालकर किया अग्निस्नान, मौत, पत्नी और पड़ोसन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग
- गांधी सेतु से गंगा में कूदे युवक का शव बरामद, 24 घंटे बाद SDRF को मिली सफलता, परिवार में मातम
- जिंदा जल गई 2 जिंदगीः चूल्हे में बन रहा था खाना, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मां-बेटी की जलकर हो गई मौत, 14 घर जलकर हो गए खाक

