लंदन। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दौर में हांगकांग के खिलाड़ी एंगस एनजी को तीन सेटों में चले मुकाबले में 21-19, 21-23 और 21-10 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इसके पहले लक्ष्य सेन ने पहले दौर के मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डिफेंडिंग चैंपियन चीन के शी युकी को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में पराजित कर टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर किया था.
ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के राउंड ऑफ 16 में कोर्ट वन में खेले गए मुकाबले में दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हांगकांग के खिलाड़ी एंगस एनजी के खिलाफ पहले सेट में धीमी शुरुआत की. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद बढ़त लेते हुए सेट 21-19 से जीतने में कामयाब रहे. दूसरे सेट में लक्ष्य सेन ने प्रतिद्वंदी के खिलाफ 17 पाइंट तक अच्छी बढ़त बनाते हुए 3 मैच पांइट अपने नाम किए, लेकिन एंगस ने अंतिम क्षणों में जोरदार वापसी करते हुए न केवल स्कोर को 20-20 पर लाया, बल्कि अंत में 23-21 से सेट जीतने में कामयाब रहे.
अंतिम सेट में 3 पाइंट से पिछड़ने के बाद सेन ने बढ़त बनाते हुए पीछे मुड़कर नहीं देखा और एंगस के दूसरे सेट की तरह मौका दिए बगैर सेट के साथ गेम को जल्द खत्म करते हुए 21-10 से जीत हासिल की. अब सेन का क्वार्टर फाइनल में संभवतः ली शी फेंग से मुकाबला होगा, अगर वह चीनी स्टार न्हाट गुयेन के खिलाफ जीत हासिल कर लेता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

